शामली में बसपा संगठन को मजबूती, ज़िला व विधानसभा स्तर पर नई नियुक्तियाँ

बसपा ने शामली ज़िला व विधानसभा इकाइयों की नई कार्यकारिणी घोषित

शामली।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की चार बार की मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के दिशा-निर्देशन में जनपद शामली में संगठन को मज़बूती देने के उद्देश्य से ज़िला एवं विधानसभा स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

 

यह नियुक्तियाँ केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं मुख्य मंडल प्रभारी सहारनपुर माननीय रणधीर सिंह बेनीवाल, सहारनपुर मंडल के मुख्य जोन प्रभारी विजय सिंह, नरेश गौतम, मंडल प्रभारी हाजी सरफराज राईन एवं रवि सहगल की सहमति से की गईं।

 

घोषित ज़िला कार्यकारिणी में ताहिर राणा को ज़िला उपाध्यक्ष, हरपाल कश्यप को ज़िला महासचिव, अजय तेजियान को ज़िला सचिव तथा नीरज सैनी को ज़िला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं हरबीर सिंह और सलीम चौधरी को ज़िला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

 

विधानसभा स्तर पर शामली से राजकुमार डाबरा, थानाभवन से हरिओम गौतम और कैराना से प्रदीप कुमार कोरी को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त मदन मास्टर को बीवीएफ संयोजक तथा श्रीमती आशा देवी (पत्नी श्री रविंद्र) को बामसेफ संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जाटव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मज़बूत करने का कार्य करेगी।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh