भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया शीतल जल, सामाजिक सरोकार की अनोखी मिसाल बनी पहल; लोगों ने की जमकर सराहना
थानाभवन (शामली)। जिला प्रभारी अजीत कु० श्रीवास्तव
शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र में उस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया जब सरकारी भांग और शराब की दुकानों से जुड़े लोगों ने भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और आम नागरिकों के लिए पानी की छबील लगाकर शीतल जल वितरण किया। आमतौर पर अपने व्यवसाय के कारण अलग पहचान रखने वाले इन लोगों का यह सामाजिक और मानवीय रूप देखकर क्षेत्र के लोग आश्चर्यचकित रह गए।

छबील पर दिनभर राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों को ठंडा पानी पिलाया गया। गर्मी से परेशान लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा का कार्य किसी भी व्यक्ति या वर्ग द्वारा किया जा सकता है और जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी भांग और शराब विक्रेताओं द्वारा किया गया यह जनसेवा का कार्य सकारात्मक संदेश देता है। क्षेत्र में इस पहल की खूब चर्चा रही और लोगों ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी का एक अच्छा उदाहरण बताया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के इस प्रयास की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने की अपील की।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh



