विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

न्यूज डेस्क, R Hindustan, औरैया-उत्तर प्रदेश, Published by : रेनू गुप्ता

मानवाधिकार के विषय में लोगों को जानकारी देते हुए किया गया जागरूक

औरैया क्षेत्र के ग्राम मधूपुर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को मानवाधिकार दिवस का महत्व, लोगों को उनके अधिकार एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर ग्राम मधूपुर में आयोजित विधिक साक्षरता साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाती चन्द्रा ने शुभारंभ किया। उन्होंने मानवाधिकार दिवस का महत्व बताते हुए लोगों को उनके अधिकारों के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता रंजन त्रिपाठी एवं दीपचन्द्र माहौर ने लोगों को उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। इसके साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अधिकार आदि के सम्बंध में जानकारी दी। पीएलवी रविदत्त ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों आदि के सम्बंध में जानकारी दी। पीएलवी किरन चौहान ने ट्रांसजेंडर आदि के सम्बंध में विस्तार से बताया। इसके साथ ही से लेखपाल योगेश मिश्रा ने राजस्व विभाग की जन लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत सचिव घनश्याम एवं ग्राम सचिव नेहा ने ग्राम पंचायत में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। शिविर का संचालन पीएलवी ग्रुप लीडर लालता प्रसाद ने किया। शिविर में ग्राम प्रधान विकास कुमार, पीएलवी बीना शर्मा, मांडवी, ब्रजेश कुमार, राजकुमार, आले हसन, रमनलाल यादव, आशा श्रीदेवी, सुदामा, अजय कुमार, संतोष कुमार समेत बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *