शामली। आने वाली देहाती मनोरंजन से भरपूर फ़िल्म “धाकड़ दीवाना” की टीम ने स्थानीय पत्रकार अजीत कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर फ़िल्म से जुड़ी रोचक बातें साझा कीं।
फ़िल्म के निर्माता–निर्देशक- एक्टर गौतम चौधरी ने बताया कि धाकड़ दीवाना गाँव की मिट्टी की महक, मस्ती और देसी एक्शन का जबरदस्त मेल है। कहानी में देहाती रंग-ढंग, हास्य और पारिवारिक संदेश का संगम दर्शकों को बांधे रखेगा।
टीम ने बताया कि शूटिंग का बड़ा हिस्सा शामली , मुजफ्फरनगर के खूबसूरत ग्रामीण इलाकों में हुआ है, ताकि असली देसी माहौल पर्दे पर उतारा जा सके। कलाकारों ने भी कहा कि यह फ़िल्म युवा पीढ़ी को गाँव की संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास है।
गौतम चौधरी (एक्टर, डायरेक्टर) ने फिल्म के विषय और कलाकारों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि दर्शक इस देसी मनोरंजन का बेसब्री से इंतजार करेंगे। फ़िल्म आने वाले शनिवार को शाम 7 बजे यूट्यूब चैनल पप्पू फौजी में रिलीज़ होगी। पप्पू फौजी यूट्यूब चैनल पर हर शनिवार को शाम 7 बजे नई फिल्म दर्शकों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh





