संवाददाता – सुनील यादव
बलिया
खबर यू पी के जनपद बलिया बैरिया से है । शनिवार को उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्र की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल13 मामले प्रस्तुत किया गया जिसमें एक मामले का मौके पर निस्तारित किया गया। शेष मामलों को सम्बंधित विभाग को समयावधि में निस्तारित करने का उप जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। सर्वाधिक मामले पुलिस प्रशासन व सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा भूमि विवाद से सम्बंधित था। उप जिलाधिकारी ने तहसील दिवस पर मौजूद सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की हाजिरी लगाते समय बैठक से नदारद रहे अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताया। उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने इस तरह की रवैये पर कड़ा एतराज जताते हुये कहा कि तहसील दिवस पर हाजिरी लगाकर बैठक से नदारद रहना तथा बैठक में अपने जगह सहायकों को भेजने पर भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी। एसडीएम श्री मिश्र ने कहा कि तहसील दिवस में ऐसी रवैया मैं कत्तई बर्दाश्त नही करूँगा। भविष्य में ऐसी लापरवाही मिली तो इसकी लिखित शिकायत माननीय जिलाधिकारी को भी भेजी जायेगी। उप जिलाधिकारी के सख्त तेवर से तहसील दिवस से नदारद रहने वाले अधिकारियों में बेचैनी बढ़ गयी है।
