फिरोजाबाद बम ब्लास्ट की झूठी सूचना देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  1. फ़िरोज़ाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने बम ब्लास्ट की झूठी सूचना देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, थाना दक्षिण क्षेत्र की पुलिस टीम ने सुहागनगर चौराहे के पास से आरोपी आकाश फौजदार पुत्र वीरेन्द्र फौजदार निवासी सुहागनगर थाना दक्षिण को गिरफ्तार किया।बताया गया है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले दिल्ली में हुए धमाके के बाद 112 नंबर पर कॉल कर यह झूठी सूचना दी थी कि वह छह घंटे बाद बम ब्लास्ट करेगा। सूचना देने के बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और फरार हो गया था।पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल खंगाली और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। उसके खिलाफ थाना दक्षिण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Prashant Kulshrestha
Author: Prashant Kulshrestha

District Bureau Chief - Firozabad , Uttar Pradesh