लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 C-1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. विनय सिसोदिया की लायंस क्लब शामली क्राउन में आधिकारिक यात्रा सम्पन्न
शामली।
लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 C-1 के यशस्वी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. विनय सिसोदिया ने आज लायंस क्लब शामली क्राउन में अपनी आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न की। इस अवसर पर क्लब द्वारा समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए अग्रसेन पार्क, शामली में पाँचवां रजाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कड़ाके की ठंड को देखते हुए 150 जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों को रजाइयों का वितरण किया गया।
अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. विनय सिसोदिया ने लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा संचालित सम्मान रसोई में स्वयं सेवा प्रदान की तथा रसोई के संचालन, गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने सम्मान रसोई को मानवता के प्रति समर्पित एक अनुकरणीय सेवा बताते हुए क्लब के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इसके अतिरिक्त उन्होंने क्लब द्वारा विद्यालयों में स्थापित सेनेटरी पैड डिस्पेंसर एवं उनकी निरंतर की जा रही रिफिलिंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इसे बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आत्मसम्मान की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल बताया तथा क्लब को इस सामाजिक दायित्व के निर्वहन हेतु बधाई दी।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. विनय सिसोदिया ने अपने संबोधन में लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि क्लब समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और सौहार्द की भावना से किए गए ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं और लायंस संगठन की मूल भावना को सशक्त करते हैं। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को इसी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन गौरव मित्तल (एडवोकेट) ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. विनय सिसोदिया का माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की यह आधिकारिक यात्रा क्लब के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक है।
उन्होंने बताया कि लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा सम्मान रसोई, रजाई वितरण, विद्यालयों में सेनेटरी पैड डिस्पेंसर की स्थापना एवं नियमित रिफिलिंग सहित अनेक सेवा परियोजनाएं निरंतर संचालित की जा रही हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को सम्मानपूर्वक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने सभी क्लब सदस्यों के सहयोग, समर्पण एवं एकजुटता की सराहना करते हुए भविष्य में भी सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने का संकल्प व्यक्त किया।
रजाई वितरण कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. विनय सिसोदिया ने स्वयं जरूरतमंद परिवारों को रजाइयाँ वितरित कीं तथा उन्हें कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु शुभकामनाएँ दीं। रजाई पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर प्रसन्नता एवं संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
इस अवसर पर क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से क्लब सचिव लायन आशीष गोयल, कोषाध्यक्ष लायन तरुण जैन, क्लब संस्थापक अध्यक्ष लायन संजय संगल, लायन अंकित जैन, लायन विनीत गोयल, लायन डॉ. अर्जुन वर्मा, लायन राहुल वर्मा, लायन सुमेश मित्तल, लायन रामगोपाल शर्मा, लायन निपुण जैन, लायन अजय संगल, लायन सचिन गर्ग, लायन विपिन तायल, लायन अमित श्याम, लायन विजय संगल, लायन गौरव कालरा, लायन वैभव गोयल, लायन अंकुर गोयल, लायन संजय गर्ग, लायन अनुप तायल, लायन विकास गोयल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सेवा, सौहार्द एवं मानवता के संदेश के साथ हुआ।
# बने जुर्म के ख़िलाफ़ बुलंद आवाज़ #
# हमसे जुड़े और बनें ग़रीब किसान मजदूर और शोषितों की आवाज़ #
# 9456889665 #
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh




