पत्रकार संगठन कैराना की महत्वपूर्ण बैठक

सुधीर चौधरी बने पत्रकार संगठन कैराना के नए अध्यक्ष, महराब व अब्दुल सत्तार को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी

कैराना (शामली)। कस्बे के प्रतिष्ठित ‘पत्रकार संगठन कैराना’ की एक महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी को सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही संगठन को मजबूती देने के लिए वरिष्ठ पत्रकार महराब चौधरी और अब्दुल सत्तार को संरक्षक मनोनीत किया गया है।

सर्वसम्मति से हुआ निर्णय

रविवार को पानीपत-शामली मार्ग स्थित गोल मार्केट में संगठन के कार्यालय पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रियासत अली ताबिश ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार और नए नेतृत्व को लेकर गहन मंथन हुआ, जिसके बाद सुधीर चौधरी के नाम पर सभी ने अपनी सहमति जताई।

नवनियुक्त अध्यक्ष सुधीर चौधरी के नाम की घोषणा होते ही वहां मौजूद कलमवीरों ने पुष्प-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। बैठक का सफल संचालन स्वयं सुधीर चौधरी ने किया।

संगठन और समाज सेवा का संकल्प

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद सुधीर चौधरी ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

“साथियों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। मेरे कार्यकाल का प्रत्येक क्षण संगठन की मजबूती, राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। हम सभी पत्रकार साथियों को एकता के सूत्र में पिरोकर आगे बढ़ेंगे।”

हमसे जुड़े और बनें ग़रीब, किसान, मजदूर और शोषितों की आवाज़

ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क भी करें।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh