सुनील जाटव की ताजपोशी, बसपा संगठन विस्तार की शुरुआत

शामली। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के दिशा-निर्देशन एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद शामली में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियाँ की गईं। मान्यवर श्री रणधीर सिंह बेनीवाल (केंद्रीय कोऑर्डिनेटर व केंद्रीय सेक्टर प्रभारी), सहारनपुर मंडल के जोन प्रभारी श्री विजय सिंह, मंडल प्रभारी श्री नरेश गौतम एवं श्री सरफराज राईन द्वारा श्री सुनील कुमार जाटव को लगातार तीसरी बार बहुजन समाज पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर संगठन विस्तार के अंतर्गत कई अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। श्री जगपाल सिंह (ननौता) को विधानसभा प्रभारी, थाना भवन बनाया गया, जबकि श्री प्रमोद कुमार को संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया। विधानसभा शामली के लिए श्री संदीप कुमार खेड़ी एवं श्री राकेश पाल को जिम्मेदारी दी गई। वहीं विधानसभा कैराना के लिए श्री सुरेश कोरी एवं श्री देवीदास जयंत को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री सुनील कुमार जाटव के निवास पर आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान फूल-मालाओं एवं मिठाई वितरण कर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जाटव ने बहन कुमारी मायावती जी एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सर्वसमाज को साथ लेकर संगठन को और मजबूत करेंगे तथा वर्ष 2027 में बहनजी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।

ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और संपूर्ण भारत में कहीं से भी चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh