कृष्णा नदी पर पुल की मांग को लेकर उठी आवाज, मतनावली में एमएलसी मोहित बेनीवाल ने लिया संज्ञान

मतनावली में एमएलसी मोहित बेनीवाल का जनसंपर्क, कृष्णा नदी पर पुल निर्माण का दिया भरोसा

 

शामली।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल जी ने जनपद शामली के गांव मतनावली में जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्रवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने खुलकर अपनी परेशानियां रखीं, जिन पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान कश्यप समाज के लोगों एवं गांव के प्रधान ने एक प्रमुख समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गांव के कई किसानों की लगभग 500 बीघा कृषि भूमि कृष्णा नदी के पार स्थित है, जहां पहुंचने के लिए ग्रामीणों को नदी पार करनी पड़ती है। इस दौरान अब तक 10 से 12 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है।

 

ग्रामीणों ने इस समस्या के स्थायी समाधान के रूप में कृष्णा नदी पर पुल निर्माण की मांग रखी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहित बेनीवाल जी ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द पुल निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर उन्होंने गांव के तेज सिंह कश्यप को सम्मानित भी किया, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और सुविधा उनकी प्राथमिकता है और समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

 

कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी कपिल पंवार, मंडल अध्यक्ष सुधीर पंवार, बिजेंद्र मलिक, सेवाराम मलिक, नितिन तथा किवाना गांव के प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

 

उपस्थित हस्ताक्षरकर्ता:

नरेंद्र कुमार, कपिल, हरिसिंह, अनिल कुमार, सुभाष, ताजमल, प्रमोद कुमार, नसीम, राजेंद्र, इमरान, अशोक कुमार, उपेंद्र, सोनू, दीपक, छोटेलाल, जितेंद्र, नसीर खान, संजीव, राजेंद्र राठी, बाबू केन, राजेंद्र सिंह, करणजीत सिंह, ललित, सुधीर आदि।

 

🖋️ अजीत कुमार श्रीवास्तव

👤 जिला प्रभारी

🎤 आर हिंदुस्तान

📞 9456889665

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh