चित्रकूट में एस सी एस टी के अधिकारों का हो रहा हनन – संजय गौतम

भीम आर्मी जिला संयोजक ने अंबेडकर छात्रावास की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन

चित्रकूट : भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति छात्रावास बेड़ी पुलिया कर्वी के छात्रों ने भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला संयोजक संजय कुमार गौतम के नेतृत्व में आज 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिला अधिकारी कर्वी को सौप है और संजय कुमार गौतम ने बताया कि चित्रकूट के बेड़ी पुलिया में सन 1997 में गरीब अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रावास की व्यवस्था की गई थी जो कि अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए आरक्षित छात्रावास था लेकिन अब 2024 में अनुसूचित जाति छात्रावास में अपर कास्ट के छात्रों का प्रवेश कराकर विवाद की स्थिति पैदा की जा रही है जिससे बच्चे पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाएंगे और विवादित हो जाएंगे साथ ही अनुसूचित जाति के अधिकारों का हनन किया जा रहा है जिससे छात्रावास के छात्रों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र व विज्ञापन दिया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे छात्रों ने भीम आर्मी जिला संयोजक के साथ मिलकर आज ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि छात्रावास को पहले जैसे पुनः अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा जाए और अपर कास्ट के छात्रों का प्रवेश रोका जाए और छात्रावास में बिजली बाथरूम जैसे व्यवस्था कराई जाए मरम्मत कराई जाए साफ सफाई का ध्यान दिया जाए छात्रावास में वर्तमान स्थिति में किसी प्रकार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है जिसे मुख्यमंत्री से मांग करते हुए भीम आर्मी ने ज्ञापन सौंपा है, जिस समय संजय कुमार गौतम भीम आर्मी जिला संयोजक, कुंवर सिद्धार्थ जिला अध्यक्ष राजा समाज पार्टी, एडवोकेट श्रीपाल प्रजापति, कमल सूर्यवंशी, अर्जुन कश्यप ,विजय सोनकर ,दिनेश कुमार, महेंद्र सिंह ,विनोद कुमार, शिवाकांत, सुदामा ,विष्णु कुमार ,रामकरण आदि हॉस्टल के छात्र व भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *