270 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से लदी पिकप के साथ बैरिया पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफतार

बलिया उत्तर प्रदेश : खबर यू पी के जनपद बलिया बैरिया से है । थाना क्षेत्र बैरिया के गोवर्धन पर्वत मंदिर के पास से सोमवार की देर रात को एक पिकप में 270 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। वहीं पीकप चालक को बैरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया , तथा दूसरा व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहा। बरामद शराब का कीमत लगभग 1675200 बताया जा रहा है। पकड़े गए चालक के साथ पांच अन्य अभियुक्त को भी बैरिया पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया तथा पिकप को एम्वी एक्ट के तहत सीज कर दिया। पुछ ताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम व पता चंदन सिंह यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी तपनी थाना सुखपुरा जनपद बलिया बताया जबकि फरार अभीयुक्त विकेश सिंह निवासी खवासपुर थाना खवासपुर जिला भोजपुर बिहार बताया अभियुक्त चंदन सिंह पूछताछ में बताया कि जलाल पुर राजधानी रोड बलिया से शराब को लाद कर बिहार ले जाने के लिए अमरजीत सिंह पुत्र स्व चंद्रहास सिंह निवासी सिताबदियारा थाना बैरिया जनपद बलिया व विक्की सिंह द्वारा मंगाया गया था। जिसे बिहार ले जाकर ऊंचे दाम में बेचकर जो आमदनी होती है उसे हमलोग आपस में बांट लेते हैं। इससे हमलोगों का जीवकोपार्जन चलता है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम धारा 60 (1)/63 के तहत चंदन सिंह यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी तपनी थाना सुखपुरा जनपद बलिया, विकेश निवासी खवासपुर थाना खवासपुर जनपद भोजपुर बिहार, अमरजीत सिंह पुत्र स्व चंद्रहास सिंह निवासी सिताबदियारा थाना बैरिया जनपद बलिया, विक्की सिंह एवं वाहन स्वामी विनोद यादव पुत्र श्याम सुंदर यादव निवासी बाबू के बारी खरहातार थाना गड़वार जनपद बलिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *