शामली जिले में सरकारी कैंटीन का रिबन काटकर शुभारंभ

शामली,  जिस तरह से किसान मेहनत करके खेतो में अन्न उगाकर देश के लिए अपना योगदान देते है, ठीक उसी प्रकार देश की रक्षा में खडे जवान भी देश की रक्षा व प्रगति में अपना सहयोग प्रदान करते है। देश के जवानों के कारण ही हम दुश्मनो से बेखोफ होकर चैन की नींद सोते है। देश का जवान चाहे व डयूटी पर हो या वह रिटायर हो चुका हो, जब तक जीता है देश की रक्षा व उन्नति के लिए हरदम तैयार रहता है। देश की आन-बान-शान के लिए जीने वाले इन देश के प्रहरियों को हम तहेदिल से सैल्यूट करते है और इनके द्वारा देशहित में दिए गए योगदान के लिए इनके शुक्रगुजार है, जो देश की लिए अपने प्राणों को भी न्यौछावर करने से पीछे नहीं हटते है, ऐसे सैनिकों को हम नमन करते है। उक्त उद्गार शामली जिले में पहली बार सैनिकों, पूर्व सैनिको व उनके परिवारों के लिए वी0वी0 इण्टर कॉलेज शामली में स्थापित सी0एस0डी वितरण कैन्टीन के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद् शामली के चेयरमैन श्री अरविन्द संगल ने व्यक्त किये।
पालिकाध्यक्ष अरविन्द संगल द्वारा उचित मूल्य दर पर एक्स सर्विसमैन को सेवा देने वाली सरकारी फ़ौजी कैंटीन का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया ।
इस अवसर पर चेयरमैन श्री अरविन्द संगल द्वारा एक्स सर्विसमेन वेलफेयर समिति (रजि0) शामली व जनपद शामली के उपस्थित लगभग 40 पूर्व सैनिकों को गोल्डन मैडल पहनाकर सम्मानित किया। सी0एस0डी0 वितरण कैन्टीन के शुभारभ की प्रथम खरीदारी समिति के अध्यक्ष द्वारा चेयरमैन अरविन्द संगल को कराई गयी जिसके लिए उन्होंने वेलफेयर के समस्त सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कैन्टीन से सामान लेने के लिए आए पूर्व सैनिकों व उनके परिवार वालों को टोकन नम्बर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वी0वी0 इण्टर कॉलेज के एन0सी0सी0 के छात्रों द्वारा अतिथियों को सलामी दी गई तथा पूरी व्यवस्था में कैडिट द्वारा सहयोग किया गया। मेरठ से पधारी 75 मिडियम रेजिमेन्ट के नायाब सूबेदार श्री रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा सभी आगन्तुको का स्वागत किया गया, तत्पश्चात टोकन के अनुसार ग्राहकों को सामान वितरित किया गया। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि महीने में दो बार इस कार्यालय से सामान का वितरण किया जायेगा जिसकी सूचना एक्स सर्विसमेन वेलफेयर द्वारा सभी को मैसेज या फोन द्वारा दी जायेगी।
कार्यक्रम का संचालन एक्स सर्विसमेन वेलफेयर समिति (रजि0) जिला शामली के अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य एस0 के0 आर्य जी विशिष्ठ अतिथि के रूप मे उपस्थित रहें। इस अवसर पर स्कूल प्रबन्धक संजय संगल, कैप्टन रजनीश कौरी, डाक्टर मनोज शर्मा, सतेन्द्र कुमार आर्य, रामपाल सिंह, विजयपाल सिंह, विनय मलिक, विदेश कुमार, नरेन्द्र सिंह, ब्रजपाल, सत्य प्रकाश शर्मा, सतपाल उपाध्याय, विकास कुमार , अंकित कुमार, सागर संगल आदि उपस्थित रहे।

धार्मिक, सामाजिक और शैक्षिक कार्यक्रमों की ख़बर की सूचना 8439121234 अजीत कुमार श्रीवास्तव को दें ।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli,Uttar Pradesh Mobile Number # 9456889665 सम्पूर्ण भारत में कहीं से भी चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।