प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0: 90 हजार लाभार्थियों के खातों में ₹900 करोड़ की पहली किस्त, शामली में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
शामली। अजीत कुमार श्रीवास्तव
जिला प्रभारी # 9456889665
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त के रूप में ₹900 करोड़ की अनुदान राशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से लाभार्थियों को संबोधित किया।
जनपद शामली में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया गया, जिसे एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येन्द्र सिंह, एसडीएम न्यायिक/परियोजना अधिकारी हामिद हुसैन सहित अन्य अधिकारियों व लाभार्थियों ने देखा और सुना।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के लाभार्थियों से संवाद भी किया।
एसडीएम न्यायिक/परियोजना अधिकारी हामिद हुसैन ने बताया कि जनपद शामली में प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के तहत 625 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी ₹1 लाख की प्रथम किस्त जारी की गई है। साथ ही 25 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh



