शामली: पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

शामली: पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस; 150 पुलिसकर्मी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित

शामली।

जिला प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव 

📲 8439121234

जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन शामली में आयोजित किया गया, जहाँ जिलाधिकारी श्री अरविन्द चौहान और पुलिस अधीक्षक श्री एन.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

संविधान और एकता की ली शपथ

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और जवानों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई गई। सभी ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी अटूट निष्ठा दोहराई।

वीर जवानों का बढ़ा मान: 150 पुलिसकर्मी सम्मानित

समारोह का मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह रहा। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

डीएम अरविन्द चौहान ने पुलिस बल के धैर्य की सराहना की।

एसपी एन.पी. सिंह ने कहा कि पुलिस की निष्ठा और अनुशासन ही सुरक्षित शामली की पहचान है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

पुलिस परिवार के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के तराने और नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता पर आधारित इन प्रस्तुतियों ने गणतंत्र के उत्सव में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमसे जुड़े और उठाएं गरीब, किसान, मजदूर और शोषितों की आवाज़ 

ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और संपूर्ण भारत में कहीं से भी चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli,Uttar Pradesh Mobile Number # 9456889665 सम्पूर्ण भारत में कहीं से भी चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।