जयपुर – सेवानिवृत्ति सचिवालय अधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण जी माथुर की धर्मपत्नी श्रीमती तारामणि माथुर का आज दिनांक 25 जनवरी को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार एवं समाज में शोक की लहर व्याप्त है।
दिवंगत आत्मा की तिये की बैठक 27 जनवरी को आदर्श विद्या मंदिर, अंबाबाड़ी में सायं 4:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें परिजन, शुभचिंतक एवं समाज के गणमान्यजन श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
शोकाकुल परिवार में पति लक्ष्मी नारायण जी माथुर, देवर रिद्ध करण जी माथुर, पुत्रगण सुशील माथुर (उप शासन सचिव, ऊर्जा मंत्री), अनिल माथुर, धर्मेन्द्र माथुर सहित उनकी धर्मपत्नीगण, पुत्रियां, दामाद, पौत्र-पौत्रियां एवं समस्त माथुर परिवार शामिल हैं।
पीहर पक्ष से समस्त भटनागर परिवार, चौमू (योगेश भटनागर, प्रदेश अध्यक्ष – अखिल भारतीय कायस्थ महासभा फाउंडेशन) ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।



