🚨 BREAKING NEWS | शामली
छात्र की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार — हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
शामली (अजीत कुमार श्रीवास्तव)
जनपद के थाना कांधला क्षेत्र के ग्राम इस्सोपुर टील में हुई छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कांधला पुलिस ने हत्या में शामिल दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 01 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे छात्र अरशद उर्फ असद पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया युवक इलाज के दौरान मृत घोषित किया गया।
घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी हिमांशु पुत्र संजय और कार्तिक पुत्र राजू, निवासी ग्राम इस्सोपुर टील, को पुलिस ने 03 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर थाना कांधला में मुकदमा संख्या 45/2026 दर्ज किया गया था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli,Uttar Pradesh Mobile Number # 9456889665 सम्पूर्ण भारत में कहीं से भी चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।





