कांधला के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में लगा मेडिकल हेल्थ कैंप, 300 किशोरियों को मिले सेनेटरी पैड

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कांधला में मेडिकल कैंप का आयोजन

 

शामली। अजीत कुमार श्रीवास्तव 

 

जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान के निर्देशों एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मोहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, शामली द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत दिनांक 07 फरवरी 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कांधला में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।

 

मेडिकल कैंप का मुख्य उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को पर्सनल हेल्थ व हाइजीन के प्रति जागरूक करना रहा। कैंप में नामित स्वास्थ्य टीम की डॉक्टर स्वाति गुप्ता द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उपस्थित 300 किशोरियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्या कविता जयजान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। इसके पश्चात डॉक्टर स्वाति गुप्ता ने व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पर्सनल हाइजीन स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और इसे आदत के रूप में अपनाना चाहिए।

 

एनजीओ ह्यूमिनिटी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से साबरा ने बालिकाओं से स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है।

 

इस अवसर पर जेंडर स्पेशलिस्ट श्री कुलदीप शर्मा ने उपस्थित छात्राओं को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेंटर की सुविधाएं तथा हेल्पलाइन नंबर 1098, 102, 108, 112, 181, 1090, 1076 शामिल रहे।

 

महिला कल्याण विभाग के जिला मिशन कोऑर्डिनेटर श्री सदफ खान ने बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई।

 

कार्यक्रम के अंत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कॉलेज परिसर में 20 पौधों का रोपण किया गया। इनमें अर्जुन, चंपा, चितवन कुंजी, जामुन, नीम, इमली, गुठेल सहित अन्य पौधे शामिल रहे।

 

कार्यक्रम में एनजीओ ह्यूमिनिटी वेलफेयर सोसाइटी से जिला उल हक, मोहम्मद शावेज, कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

साथ ही जानकारी दी गई कि 09 फरवरी 2026 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत श्री सनातन धर्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, लाखमंजू में किशोरी क्लब की स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

toto88slot habibi88 garuda188