पुलिस अधीक्षक ने की बाजारों में पैदल गश्त
शामली। अजीत कुमार श्रीवास्तव
जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह द्वारा थाना कोतवाली शामली एवं थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के अंतर्गत प्रमुख बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजारों, संवेदनशील स्थलों, बैंक, एटीएम, सर्राफा बाजार एवं बस स्टैंड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा संबंधी फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को बाजार क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त बढ़ाने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए ।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
habibi88 toto88slot garuda188 Baginda168 Baginda168 Baginda168






