बाल विवाह की रोकथाम हेतु ब्लॉक थानाभवन के ग्राम पंचायत हरड़ फतेहपुर में समुदाय के लोगों को किया गया जागरूक।
शामली । अजीत कुमार श्रीवास्तव
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय,नई दिल्ली द्वारा संचालित “बाल विवाह मुक्त भारत” विशेष राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत जनपद शामली में निरंतर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में जिलाधिकारी शामली अरविन्द कुमार चौहान के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 01 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक ग्राम पंचायत/नगर निकाय/ वार्ड तथा समुदाय स्तर से जुड़े सेवा प्रदाताओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन द्वारा किया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत/वार्ड तथा समुदाय स्तर ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम सभा एवं समुदाय आधारित जोखिमग्रस्त परिवार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बाल विवाह के विरुद्ध सभी समुदाय के लोगों को शपथ दिलाई।कार्यक्रम में बताया गया कि जनपद शामली में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान 27 नवंबर 2025 से 8 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति का उन्मूलन है।
महिला कल्याण विभाग से उपस्थित श्रीमती मंजू चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका एवं 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह पूर्णतः गैर- कानूनी है।बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक एवं सामाजिक विकास पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है।अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बाल विवाह करने, कराने अथवा सहयोग करने पर 02 वर्ष तक का कठोर कारावास या ₹1,00,000 तक का जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है। साथ ही बराती, मौलवी/पंडित, फोटोग्राफर, टैंट, कैटरिंग, बैंड पार्टी संचालक आदि के विरुद्ध भी FIR दर्ज की जा सकती है।यह भी जानकारी दी गई कि जनपद में जिला प्रोबेशन अधिकारी को जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी नामित किया गया है।
वन स्टॉप सेंटर से सचिन कुमार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि बाल विवाह की सूचना या आशंका होने पर तुरंत 1098, 112, 181 या नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्राम पंचायत सहायक आदेश कुमार आंगनवाड़ी पूनम, सविता, सुदेश, संगीता, सुनीता, मिथलेश, अनीता, पारूल, दिव्या, साहिका कमलेश, राजेश, कौशल्या, साहिन, ललिता, सत्यवती आदि समुदाय के लोगों को बाल विवाह न करने एवं समाज में इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh



