विधान परिषद में गूंजा शामली की सड़क का मुद्दा, मोहित बेनीवाल ने रखी मजबूती से बात
शामली, उत्तर प्रदेश। अजीत कुमार श्रीवास्तव
शामली जनपद के विकास से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय को आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद में प्रमुखता से उठाया गया। विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल ने भैंसवाल पुल से गधेवड़ा नहर संगम तक (पूर्वी यमुना नहर की पटरी) मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की जोरदार मांग सदन में रखी।
श्री बेनीवाल ने कहा कि यह मार्ग जनपद के अनेक गांवों को जोड़ने वाली प्रमुख जीवनरेखा है। वर्तमान में सड़क संकरी और जर्जर अवस्था में है, जिससे किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से फसल के समय किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में कठिनाई होती है, जिससे समय और संसाधनों की हानि होती है।
उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और जिला मुख्यालय तक पहुंच अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज हो सकेगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक कार्यों और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।
श्री बेनीवाल ने मांग की कि संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र सर्वे कराकर प्रस्ताव तैयार किया जाए तथा बजट आवंटन सुनिश्चित करते हुए कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास की धारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा—
“जनसेवा ही हमारा संकल्प है। किसान परिवारों और ग्रामवासियों का सफर आसान बनाना तथा उन्हें जिला मुख्यालय तक सुगम, सुरक्षित और तीव्र कनेक्टिविटी देना हमारी प्राथमिकता है। शामली जनपद के विकास के लिए हम निरंतर सदन में प्रभावी आवाज उठाते रहेंगे।”
इस महत्वपूर्ण मुद्दे के सदन में उठाए जाने से क्षेत्रवासियों में विश्वास और उम्मीद का माहौल बना है कि शीघ्र ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ होगा और जनपद को बेहतर यातायात सुविधा प्राप्त होगी।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
toto88slot habibi88 garuda188







