बाबरी थाना साइबर टीम की बड़ी सफलता, पीड़ित के 68,154 रुपये कराए वापस
शामली। अजीत कुमार श्रीवास्तव
थाना बाबरी पर संचालित साइबर टीम द्वारा पीड़ित की ₹68,154/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
दिनांक 19.02.2026 को आवेदक श्री गौतम कुमार पुत्र श्री रोहताश सिंह निवासी बाबरी, जनपद शामली के साथ HDFC क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड कर ₹68,154/- की धनराशि निकाल ली गई थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाना बाबरी पर शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक शामली के नेतृत्व में तथा क्षेत्राधिकारी बाबरी के पर्यवेक्षण में थाना बाबरी के साइबर सेवा केंद्र द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। संबंधित बैंक से लगातार पत्राचार एवं तकनीकी विश्लेषण के उपरांत दिनांक 27.02.2026 को पीड़ित की संपूर्ण राशि ₹68,154/- वापस करा दी गई।
पीड़ित श्री गौतम कुमार द्वारा उच्चाधिकारियों एवं थाना बाबरी साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
जनपद शामली पुलिस की अपील
किसी भी प्रकार की गलत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या साइबर अपराध की स्थिति में —
📞 तुरंत 1930 पर कॉल करें
🌐 www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें
ताकि समय से विधिक कार्रवाई की जा सके।
साइबर सेल टीम, थाना बाबरी
-
थानाध्यक्ष श्री राहुल सिसौदिया, थाना बाबरी, जनपद शामली
-
व0उ0नि0 श्री राघवेन्द्र, थाना बाबरी, जनपद शामली
-
कां0 भारत कुमार, साइबर हेल्पडेस्क, थाना बाबरी
-
क0ओ0 हरीश कुमार, थाना बाबरी
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh





