सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम अरविन्द कुमार चौहान

त्योहारों के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक आयोजित

जनपद की कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

शामली । अजीत कुमार श्रीवास्तव 

 

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में जिला मजिस्ट्रेट शामली श्री अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों एवं धर्मगुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित धर्मगुरुओं एवं जिम्मेदार नागरिकों से कहा कि अब तक जनपद में सभी पर्व-त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि होली खुशियों का पर्व है, जिसे परंपरागत तरीके से ही मनाया जाएगा। किसी भी नई परंपरा को अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद की कानून व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर यदि किसी ने सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

 

त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ को साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को होलिका दहन स्थलों पर पूर्व से ही सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए गए।

 

फूड सेफ्टी विभाग को अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की जांच करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी भी प्रकार की खामी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने जिम्मेदार लोगों से अपील की कि यदि कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, ड्रंकन ड्राइविंग, होलिका दहन, डीजे संचालन, साफ-सफाई एवं फूड सेफ्टी से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में धर्मगुरुओं द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों से शासन एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री सोहन लाल, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, धर्मगुरु एवं जिम्मेदार नागरिक उपस्थित रहे।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

habibi88 toto88slot garuda188 Baginda168 Baginda168 Baginda168