देवस्थली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
दीपिका कौशिक ने कक्षा 10 वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान
गढ़ीपुख्ता: अजीत कुमार श्रीवास्तव
हथछोया स्थित देवस्थली मॉडर्न गुरुकुल में आयोजित प्रथम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कक्षा 10 वर्ग में दीपिका कौशिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सृष्टि शर्मा और प्रिंस संयुक्त रूप से द्वितीय तथा देव शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं कक्षा 5 में उत्तम प्रथम, नंदिनी द्वितीय और आर्यन तृतीय रहे।
कक्षा 8 में गौरी कश्यप, संगम तोमर और कपिल संयुक्त रूप से प्रथम, मयंक और इशिता द्वितीय तथा समर खान तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सभी विजेता छात्रों को देवस्थली गुरुकुल के वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh


