जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की हुई बैठक, दिये गये निर्देश
कानपुर देहात 24 सितंबर, 2026
जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक माॅ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्टेªट में आयोजित की गई। बैठक में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल जी तथा माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुईं।
बैठक में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा स्कूली वाहनों की सुरक्षा, फिटनेस एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। सम्बन्धित अधिकारियों को स्कूली वाहनों की नियमित जांच एवं फिटनेस, वाहन चालकों एवं परिचालकों के सत्यापन, यातायात नियमों के पालन तथा वाहनों के निर्धारित क्षमता के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के सुरक्षित परिवहन के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में विद्यार्थियों की सुरक्षित एवं निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करने तथा सुरक्षा मानकों की नियमित निगरानी किए जाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े विषयों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा स्कूली वाहनों के संचालन में निर्धारित नियमों एवं मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।





