गेल इंडिया द्वारा निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फफूँद की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी खोले जाने की मांग।

रेनू गुप्ता की ख़ास ख़बर

फफूँद,औरैया। नगर पंचायत फफूँद के अंतर्गत स्थिति चौबे के तालाब के पास व नहर कोठी के निकट में बना गैल इंडिया द्वारा निर्मित महिला चिकित्सालय जिसका उद्घाटन 17 नवंबर 2011 को निवर्तमान प्रमुख सचिव राज प्रताप सिंह एवं निवर्तमान महानिदेशक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश अतुल के कर कमलों द्वारा किया गया था। यह चिकित्सालय पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार अग्निहोत्री के अथक प्रयास से निर्माण कराया गया था। यह गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा महिला चिकित्सालय का उद्घाटन जब किया गया था। जब नगर फफूँद व ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों द्वारा महिला चिकित्सालय की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी की मांग की गई थी।
निवर्तमान पुलिस अधीक्षक औरैया इकरामुल हक ने एक माह के अंदर पुलिस चौकी खुलवाए जाने का आश्वासन दिया गया था तब से आज तक करीब साढे 11 साल होने जा रहे हैं मगर महिला चिकित्सालय की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी खोली नहीं जा सकी है, जिसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में शासन व जिला प्रशासन पर जनाक्रोश व्याप्त नगर व क्षेत्र वासियों ने सांसद रामशंकर कठेरिया, जिला अधिकारी औरैया नेहा प्रकाश, पुलिस अधीक्षक चारु निगम, औरैया विधानसभा की विधायका गुड़िया कठेरिया तथा तथा नगर पंचायत फफूँद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद अनवर कुरेशी, अनुराग शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, आदि लोगों से मांग की है चिकित्सालय की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी खुलवाई जाए मांग करने वालों में प्रमुख रूप से सभासद प्रतिनिधि ओम बाबू त्रिपाठी, भाजपा मंडल मुरादगंज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित रंजन त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, प्रबल शर्मा, सभासद शब्बीर कुरैशी, प्रदीप पांडे, सुधांशु शेखर अग्निहोत्री, विष्णु दत्त शुक्ला, ग्राम पंचायत कोठीपुर के ग्राम प्रधान अमरेश पांडे एडवोकेट, सुरेश चंद्र मिश्रा एडवोकेट, सुरेश चंद्र अवस्थी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मिथिलेश राजपूत, भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कंचन श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री जीत कुमारी दुबे, नायक समाज के नेता आनंद राज नायक, मंगल सिंह नायक, विष्णु नायक, प्रमोद नारायण तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज शर्मा , सभासद गौरव राजपूत, सभासद अनुराग धनगर, सभासद अशोक कुमार राजपूत, सभासद राजीव राजपूत, भाजपा मंडल फफूँद के मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा आदि लोग प्रमुख हैं।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Comment