पत्रकार हितों की अनदेखी नहीं चलेगी: उपजा बैठक में दो टूक

 

उपजा जिला शामली इकाई की मासिक बैठक में पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और एकजुटता पर व्यापक मंथन

शामली

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े जिलेभर के पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकार हितों, उनकी समस्याओं और भविष्य की रणनीति पर गंभीर चर्चा करना रहा।

 

बैठक में पत्रकारों ने मौजूदा समय में मीडिया कर्मियों के समक्ष आ रही चुनौतियों, फील्ड में कार्य के दौरान सुरक्षा की कमी, प्रशासनिक सहयोग, मानदेय, बीमा, तथा पत्रकारों के सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसकी सुरक्षा व स्वतंत्रता सुनिश्चित करना समाज और शासन—दोनों की जिम्मेदारी है।

 

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और एकजुट बनाने पर जोर दिया गया।

 

  1. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में पत्रकारों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण शिविर और संगठनात्मक विस्तार की योजनाएं बनाई जाएंगी, जिससे जमीनी स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को मजबूती मिल सके। बैठक में मुख्य रूप से मनोज पंवार,अजीत कुमार श्रीवास्तव, रोहित जैन,अनिल कौशिक,राहुल कुमार, सतीश कौशिक, विजय राठी आदि वरिष्ठ पत्रकार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

अंत में सभी पत्रकारों ने संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

toto88slot habibi88 garuda188