जल ही जीवन है, जल है तो कल है, जल एक अनमोल रत्न है – रंजीत कुमार महतो

लतरातू पंचायत के दरंदा गांव में बृहस्पतिवार को ग्राम सभा का बैठक रखा गया। इस बैठक में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चल रहा झारखंड जल छाजन योजना को PIA पर्वतीय दुर्गम शिक्षा विकास की टीम लीडर रंजीत कुमार महतो ने जल और मिट्टी की बचाव के तरीकों के बारे में बताया। ग्रामीणों को जानकारी दिया गया कि पानी को रिज वैली में किस तरह का योजना लेकर बचा सकते हैं। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से ट्रेंच ,tcb, मेड़बंदी, डोभा, तलाब, लूज बोल्डर ,और चेक डैम का निर्माण के साथ-साथ ग्रामीणों को आजीविका के साथ भी जोड़ने का काम किया जाना है। इस बैठक के माध्यम से कृषि स्थाई समिति का भी चयन ग्राम प्रधान अर्पण उरांव की अध्यक्षता में किया गया अध्यक्ष सचिव और सदस्यों का चयन किया गया। समिति के द्वारा लाभुकों के द्वारा लिया गया कार्य का निगरानी भी यही समिति के लोग करेंगे। ग्राम सभा में उपस्थित संस्था के सदस्य कैलाश गुप्ता, अंजली देवी, सूरज साहू साथ ही साथ गांव के गणमान्य ग्रामीण तेज नारायण उरांव, कसीला उरांव, सनीका उरांव, भीमसेन उरांव, लोकेश उराव, झिरगा उरांव, शांति ,फूलो कर्मी, चंपू उरांव सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *