मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत निकाली गई रैली

न्यूज डेस्क,R Hindustan, औरैया,Published by: रेनू गुप्ता

जागरूकता लाने के लिए डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के लिए शारदीय नवरात्र के पर्व पर “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान “फेज 04” के शुभारंभ अवसर पर तिलक महाविद्यालय स्टेडियम में दो/चार पहिया वाहनों से जन जागरूकता के लिए महिला सशक्तिकरण रैली को संबोधित करते हुए महिला शक्ति का प्रतीक जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली तिलक स्टेडियम से सुभाष चौराहा, लखन वाटिका, दिबियापुर बाईपास, जेसीज चौराहा, जिला न्यायालय से भोले मन्दिर होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पर समाप्त हुई। रैली समापन पर संगोष्ठी कर महिला सशक्तिकरण पर बल दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी व सैकड़ों संख्या में महिला पुलिसकर्मी एवं महिला शिक्षिका आदि शामिल रहीं।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *