यूपी शीतकालीन अवकाश: 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक सभी स्कूल बंद
शामली । प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों और सीबीएसई बोर्ड से संचालित इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि ठंड के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवकाश का आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी सभी माध्यमिक व सीबीएसई विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
# बनें जुर्म के खिलाफ बुलंद आवाज़ #
#हमसे जुड़ें और बनें किसान, मजदूर और शोषितों की आवाज़ #
ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और जुड़ने हेतु संपर्क करें।
# 8439121234 #
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh





