संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगा कर दी जान

तेज नारायण गुप्ता/घाटमपुर-जनपद कानपुर नगर घाटमपुर के पतारा कस्बे में बुधवार सुबह परिजनों के खेत जाने के बाद दसवीं की छात्रा ने घर के कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। वापस लौटे परिजनों ने किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाते हुए किशोरी को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार कस्बा पतारा निवासी ननकी पत्नी स्वर्गीय लाखन ने बताया कि वह अपने पुत्र शुभम के साथ खेतों में बुधवार सुबह काम करने के लिए गई थी। घर में उसकी पुत्री प्रिया अकेली थी,जब वह खेतों से वापस लौटी तो देखा प्रिया रस्सी कमरे की छत पर लगे कुंडे मे रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। मां एवं भाई ने शोर मचाते हुए प्रिया को फांसी के फंदे से नीचे उतरा और पड़ोसियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद प्रिया को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की है। बताया गया की प्रिया कस्बा स्थित विद्यालय में हाई स्कूल की छात्रा थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पतारा चौकी प्रभारी ने बताया फिलहाल आत्महत्या कारण स्पष्ट नहीं है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।.

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *