गंगधार थाना पुलिस ने चोरी के आरोपियों का किया पर्दाफाश

झालावाड़ जिले के गंगधार थाना पुलिस ने मंदिर से मुकुट व कुंडल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चांदी का 700 ग्राम का टुकड़ा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत 70000 रुपए बताई जा रही है वही चोरी के उपयोग में ली गई मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है। थानाधिकारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि विगत 28 जनवरी को थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा करने के बहाने मंदिर में अंदर जाकर चोरों ने तीन मूर्तियों से मुकुट व कुंडल चोरी कर लिए थे जिस मामले में पुलिस की गठित टीम ने चोरी के आरोपी मुजीबुर रहमान को गिरफ्तार कर आरोपी से अनुसंधान किया गया, जिस पर आरोपी द्वारा चुराए गए मुकुट व कुंडल असनावर निवासी दिनेश सोनी को बेचना बताया। वहीं आरोपी के कब्जे से मंदिर में चोरी के समय परिवहन के उपयोग में ली गई मोटरसाइकिल जप्त की गई, पुलिस द्वारा चोरी के गहने खरीदने के आरोपी दिनेश सोनी को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों को गला कर चांदी का करीब 700 ग्राम का टुकड़ा बनाया गया था जिसकी वर्तमान में बाजार में कीमत 70 हजार रुपए बताई जा रही है उसे भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। मामले में अन्य आरोपी गुड्डू सैयद निवासी पिड़ावा फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *