मत्स्य विभाग द्वारा संचालित सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना योजना हेतु ऑन लाइन आवेदन आमंत्रण की सूचना।
—————————— ———-
शामली
सर्व साधारण को एतद्वारा सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in दिनांक 24.07.2025 से दिनांक 31.08.2025 तक खोला गया योजना में पर्याप्त आवेदन न प्राप्त होने व लाभार्थियों को बैंक-आउट होने के कारण योजना में ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल पुन दिनांक 29.12.2025 से दिनांक 07. 01.2026 तक पुनः खोला जा रहा है। उक्त के संबंध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण शामली शहजाद अहमद ने कहा कि योजना में लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण इकाई लागत आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उक्त योजना में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्रविधान इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य विकास भवन मुजफ्फरनगर व मण्डलीय कार्यालय उप निदेशक मत्स्य, गन्ना भवन, सहारनपुर से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
# बनें जुर्म के ख़िलाफ़ बुलंद आवाज़ #
हमसे जुड़े और बनें ग़रीब, किसान, मजदूर और शोषितों की आवाज़
ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क करें।
# 9456889665 #
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh





