पत्रकारों की झूठी शिकायत पर भड़का पत्रकार समाज

 

रेस्ट हाउस से सिटी कोतवाली तक पत्रकारों का पैदल मार्च…..।

एसपी रामकृष्ण साहू को सौंपा गया ज्ञापन…..।

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग…..

बेमेतरा से बड़ी खबर — पत्रकारों के खिलाफ झूठी शिकायत पर जिले के सभी पत्रकारों का प्रदर्शन, सिटी कोतवाली तक किया पैदल मार्च

बेमेतरा। जिले में पत्रकारों के खिलाफ की गई कथित झूठी शिकायत को लेकर आज बेमेतरा के पत्रकारों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। बेमेतरा जिला मुख्यालय स्थित रेस्ट हाउस से सैकड़ों पत्रकार पैदल मार्च करते हुए सिटी कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को ज्ञापन सौंपा।

पत्रकारों ने ज्ञापन में मांग की कि सरपंच संघ नवागढ़ द्वारा कुछ पत्रकारों के खिलाफ की गई शिकायत की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि शिकायत झूठी पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान जिले भर के पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सबने एक स्वर में कहा कि पत्रकारों की साख को धूमिल करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh