विशु पिन्ना ने छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
-कहा अपने हक के लिए लड़ना सीखें
फुगाना,मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव लांक स्थित सीएमएस गर्ल्स कॉलेज में छात्र नेता विशु पिन्ना ने छात्राओं को उनके अधिकारों के विषय में जागरूक किया।
अपने संबोधन में विशु पिन्ना ने कहा कि आज के दौर में छात्राओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा जब तक आप अपने हक के लिए स्वयं संघर्ष नहीं करेंगे तब तक आपको आपका अधिकार नहीं मिलेगा। उन्होंने छात्राओं को विश्वास दिलाया कि कॉलेज या विश्वविद्यालय स्तर पर आने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे उनके भाई की तरह हर समय साथ खड़े हैं। विशु पिन्ना ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार और छात्र हितों की लड़ाई सदैव जारी रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा पर सबका समान अधिकार है और वे छात्रों का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। अंत में उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील करते हुए युवाओं को देश का भविष्य बताया। इस मौके पर महाविद्यालय परिसर में समस्त प्रवक्ता व स्टाफ उपस्थित रहा।
किसी भी प्रकार की संदिग्ध घटना के बारे में सबसे पहले पुलिस को सूचित करें उसके बाद हमें भी 9456889665 पर अवश्य सूचित करें। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh



