अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन

📰 अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन
स्थान – बाल जूनियर हाई स्कूल, बनत (शामली)

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस 3 दिसंबर के शुभ अवसर पर
जनपद स्तरीय शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बाल जूनियर हाई स्कूल बनत (शामली) में किया गया। जिस कार्यक्रम में मुख्य रूप से—
• B.C.A – श्रीमती लता राठौर
• C.D.O – श्री विनय कुमार तिवारी
• D.C – श्री जितेन्द्र कुमार
• D.C – श्री सुधीर कुमार
• P.T.I – श्री सचिन कुमार
उपस्थित रहे।

साथ ही प्रभारी सचिव, CJM कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कैराना (जनपद शामली) की ओर से—
• PLV चैनपाल फौजी
• PLV डॉ. रामकुमार गुप्ता
• PLV विनोद तौमर
• PLV रामफल जी
• ADV हिना राजपूत
ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया, उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रेरित किया तथा दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की सराहना की।

इस अवसर पर बच्चों के माता–पिता, अभिभावक एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा और बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

 

धार्मिक,शैक्षिक,सामाजिक,व्यापारिक ख़बर की सूचना दें।

“बने जुर्म के खिलाफ बुलंद आवाज”

किसी भी सरकारी विभाग के भ्रष्टाचार या जुर्म की सूचना दें, आपका नाम गुप्त रखा जाएगा।

अजीत कुमार श्रीवास्तव

8439121234

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh