शामली
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय,सहारनपुर की प्रथम अंतर महाविद्यालय बास्केट बॉल (3 ×3) प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 02 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय किसान कॉलेज, शामली द्वारा किया गया । इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो. आर. पी. सिंह (भू. पूर्व एच. ओ. डी. उद्यान विभाग, आर. के. कॉलेज, शामली) तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. लोकेश कुमार जी द्वारा मुख्य अतिथि को मेमेंटो देकर सम्मानित करने तथा खिलाड़ियों के परिचय के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों जी. एम. वी. कॉलेज रामपुर मनिहारन, श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर, जे. वी. जैन कॉलेज सहारनपुर, राष्ट्रीय किसान कॉलेज शामली आदि के पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन डा. प्रवीण अहमद (शारीरिक शिक्षा एवम खेलकूद विभाग) ने किया। इस प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर. पी. सिंह जी द्वारा सभी सफल प्रतियोगियों को पुरस्कृत कर किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ एम के जैल्ली, डॉ. सौरभ कुमार पाण्डेय, डा. सुरेंद्रपाल, डॉ. प्रीतम सिंह, संजीव कुमार, सेठपाल, विजय आदि लोग उपस्थित रहे।
महाविद्यालय, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का निःशुल्क प्रकाशन और प्रसारण हेतु संपर्क करें।
अजीत कुमार श्रीवास्तव
9456889665
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh



