खैरगढ़: जनपद फिरोजाबाद के हाथवंत मार्ग पर ग्राम पोपगढ़ के समीप डीजल लेकर लौट रहे दो मोटरसाइकिल सवारों को अज्ञात बाहन ने रोंद दिया। थाना पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पाचनामा भर कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फरिहा के गांव साहूमई निवासी गगन पुत्र रामब्रेश व रवीश कुमार पुत्र दिनेश चंद्र मंगलवार को डीजल लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल UP83BD 2716 पर सवार होकर कनवारा पेट्रोल पंप पर आए थे उपरोक्त दोनों डीजल लेकर वापस साहूमई के लिए जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रेम सिंह ने आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम कराया है और जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम होने के बाद बुधवार को जब दोनों शव गांव साहूमई पहुंचे तो सारे गांव में मातम पसर गया। आस पास गांव के लोग ट्रैक्टरों की ट्रॉली में सवार होकर साहूमई पहुंचे।
Author: Prashant Kulshrestha
District Bureau Chief - Firozabad , Uttar Pradesh