शामली में छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम (SPEL) के तृतीय चरण का शुभारंभ
शामली। जनपद शामली में छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम (SPEL) के तृतीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पुलिस कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और सामाजिक जिम्मेदारियों की व्यावहारिक जानकारी देना है।
पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि SPEL के माध्यम से छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और कानून के प्रति सम्मान विकसित होगा। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों से रूबरू कराकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा।
इस दौरान छात्रों को पुलिस विभाग की कार्यशैली, यातायात नियम, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं और सामुदायिक पुलिसिंग से संबंधित जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और प्रशिक्षकों द्वारा सत्र आयोजित किए जाएंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत पर पुलिस विभाग के अधिकारी एडिशनल एस पी सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी अपेक्षा सिंह , एसएचओ सचिन शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ अर्शी खान,सहायक नोडल अधिकारी संजीव भटनागर ,साइबर थाना प्रभारी सीमा शर्मा, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
# बने भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद आवाज़ #
# हमसे जुड़े और उठाएं गरीब किसान, मजदूर और शोषितों की आवाज़ #
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh



