उत्तर प्रदेश के शामली के कांधला थानाक्षेत्र के गढ़ीदौलत में एक पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या कर शवों को घर में करीब नौ फीट गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया। छह दिन बाद मंगलवार को पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या करना कबूल किया है। रात करीब दस बजे पुलिस घर में खुदाई करवा कर तीनों के शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत में निवासी फारुख पुत्र दाउद के पांच बच्चे हैं। वह अपने पिता दाऊद से अलग मकान में रह रहा था। फारुख की 32 वर्षीय पत्नी ताहिरा और दो बेटी आफरीन 12 वर्ष एवं छोटी सारीन 5 वर्ष दस दिसंबर से लापता थीं। शक होने पर मंगवार शाम को फारुख के पिता दाऊद ने पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने फारुख को हिरासत में लिया। पूछताछ में शुरुआत वह पुलिस को गुमराह करता रहा। सख्ती से पूछताछ में फारुख ने बताया कि उसकी पत्नी ताहिरा अक्सर उससे झगड़ती थी। वह अपने हिसाब से घर चलाना चाहती थी। इसी बात पर दस दिसंबर की रात में उसने तीन बच्चे दादा की तरफ भेज दिए, जबकि दोनों बेटियां सो रही थीं।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उसनेे पत्नी ताहिरा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बेटियां जाग गई तो बेटी आफरीन की भी गोली माकर हत्या कर दी, जबकि छोटी बेटी सारीन को गला घोटकर मार डाला। पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर उसने तीनों के शवों को घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया। इसके बाद पुलिस गढ़ीदौलत पहुंच गई और खुदाई शुरू कराई। रात करीब दस बजे तीनों के शव निकलवा लिए गए। एसपी का कहना है कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
“बनें जुर्म के ख़िलाफ़ बुलंद आवाज़”
हमसे जुड़े और बनें ग़रीब, किसान, शोषित की आवाज़
ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क सूत्र
9456889665
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh
