बेड़ो शिवसेना झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में शनिवार को बाबा की नगरी देवघर के लिए महादानी बाबा का आशीर्वाद ले कर निकले 50 कांवरियों का जत्था।

बेड़ो! शिवसेना झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में शनिवार को बाबा नगरी देवघर के लिए 50 कांवरियों का जत्था बेड़ो के ऐतिहासिक महादानी मंदिर में दर्शन कर माथा टेक बिहार के सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। इस दौरान शिवसेना के झारखंड प्रदेश प्रमुख दीपक सिंह ने कहा कि प्रखंड के कई क्षेत्रों से लगातार इन दिनों कांवरियों का जत्था बाबा नगरी देवघर के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। वही आज बेड़ो और इटकी के 50 कांवरिया देवघर के लिए रवाना हुए, जहां वे सबसे पहले बिहार के सुल्तानगंज पहुंचेंगे जहां सभी कांवरियां रविवार की अहले सुबह सुल्तानगंज स्थित सुल्तानगंज गंगा घाट में स्नान कर सभी कांवरिया अपने कांवर में पवित्र गंगाजल उठाकर पैदल मार्ग से 108 किलोमीटर की दूरी तय कर बाबा नगरी देवघर पहुंचेंगे। जिसके बाद देवघर में सभी श्रद्धालु बाबा बैजनाथ में जलाभिषेक करेंगे।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *