शामली: आमजन में सुरक्षा का अहसास दिलाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने बृहस्पतिवार रात टीम के साथ जनपद के भीड़भाड़ वाले इलाकों और मुख्य बाजारों में पैदल गश्त की। यह पैदल गश्त विजय चौक से प्रारंभ होकर फव्वारा चौंक, वर्मा मार्केट , शिव चौंक होते हुए रेलवे क्रॉसिंग तथा गुरुद्वारा तक संपन्न हुई।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
पैदल गश्त के दौरान एसपी ने दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने और उन्हें चालू रखने की अपील भी की, ताकि अपराध नियंत्रण में मदद मिल सके। गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया गया और अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती अपेक्षा निम्बड़िया, थाना प्रभारी आदर्श मंडी, थाना प्रभारी कोतवाली , थाना प्रभारी महिला साहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस के इस कदम से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में विश्वास का माहौल देखा गया।
# हमसे जुड़े और बने जुर्म के खिलाफ बुलंद आवाज़ #
# उठाएं किसान, मजदूर और शोषितों की आवाज़ #
ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क करें।
अजीत कुमार श्रीवास्तव # 8439121234
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh

