अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की छापेमारी, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, माफिया फरार… मचा हड़कंप
कांधला
थाना क्षेत्र के हाजी पुर दुगढ्ढा व अम्बेहटा स्थित रजवाहे की पटरी पर अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की ।
हालांकि, पुलिस व प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही अवैध खनन में संलिप्त लोग जेसीबी मशीन व अन्य वाहनों को लेकर फरार हो गए ।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर दिया ।
किसी अज्ञात व्यक्ति की सूचना एस डी एम कैराना निधि भारद्वाज को सूचना दी गई कि गांव अंबेहटा के रजवाहे की पटरी पर कुछ लोग जेसीबी मशीन के माध्यम से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे हैं ।
आरोप है कि खनन माफियाओं द्वारा रजवाहे को पूरी तरह मिट्टी से भर दिया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है ।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज के निर्देश पर तहसीलदार अर्जुन सिंह, एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ।
लेकिन प्रशासनिक टीम के पहुंचने की भनक से पहले ही खनन माफिया जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए ।
मौके पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और थाने ले आई ।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मौके से एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है ।
जिसके खिलाफ थाने पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने अवैध खनन के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए यह छापे मार कार्रवाई की है
*हमसे जुड़े और उठाएं गरीब, किसान, मजदूर और गरीबों की आवाज़*
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh




