विश्व हिंदू महासंघ ने मनाया संत रविदास जी का 649वाँ जन्मदिवस
शामली।
विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में महान संत, समाज सुधारक एवं समता के प्रतीक संत शिरोमणि रविदास जी का 649वाँ जन्मदिवस बडीआल कैंप कार्यालय, शामली में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात खिचड़ी प्रसाद का सहभोज आयोजित हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर हस्तिनापुर संभाग प्रभारी पंकज वालिया, प्रदेश मंत्री कपिल पंवार एवं प्रदेश मंत्री दीपक सैनी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री दीपक सैनी ने किया।
वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को समाज में समानता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का मार्गदर्शक बताया तथा उनके संदेशों को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh




