कोविड काल में उत्कृष्ट सेवा देने वाले डॉ. विजेंद्र कुमार सम्मानित
शामली | अजीत कुमार श्रीवास्तव
शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विजेंद्र कुमार को उनके उत्कृष्ट चिकित्सीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कोविड-19 महामारी के कठिन समय में उन्होंने शामली शहर के नागरिकों को समर्पित एवं निस्वार्थ चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं, जिसकी व्यापक सराहना की गई।
वर्तमान में डॉ. विजेंद्र कुमार पदोन्नत होकर स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) के रूप में कार्यरत हैं। उनके द्वारा महिलाओं से संबंधित रोगों का सफल उपचार किया जा रहा है, जिससे जनपद की अनेक महिलाओं को समय पर उचित इलाज और राहत मिल रही है। महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार में उनका योगदान सराहनीय रहा है।
डॉ. विजेंद्र कुमार की सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं शामली बसपा यूनिट द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज सेवा के इसी भाव को बनाए रखने का आग्रह किया।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh






