स्वास्थ्य सेवाओं की कसौटी पर FRU झिंझाना, SRM टीम ने किया तीन दिवसीय निरीक्षण का आगाज़

झिंझाना। 


आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को राज्य स्तर से आई SRM टीम द्वारा FRU झिंझाना का प्रथम दिवस पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में डॉ. विशाल त्रिवेदी (डिप्टी एसीएमओ), श्री राजू यादव (डीपीसी) एवं श्री बीरबल सिंह शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान FRU झिंझाना में उपलब्ध सभी चिकित्सीय सेवाओं की गहन समीक्षा की गई। टीम ने उपस्थित डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, फार्मासिस्टों एवं अन्य कर्मचारियों के कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके साथ ही ब्लॉक क्षेत्र में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर — सिकंदरपुर, ताना, पुरमाफी, मालेंडी, दुल्ला खेड़ी एवं हसनपुर — का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की रिपोर्ट SRM टीम द्वारा राज्य स्तर को भेजी जाएगी।

बताया गया कि SRM टीम तीन दिन तक ब्लॉक में प्रवास करेगी और इस दौरान ब्लॉक की सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करेगी।

निरीक्षण के समय ब्लॉक स्तरीय टीम से डॉ. तरुण चौधरी (चिकित्सा अधीक्षक, झिंझाना), डॉ. रजत, श्री शकील अहमद (ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh