पलठेड़ी गांव में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

पलठेड़ी गांव में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन, विधायक अशरफ अली खान ने दिया सौहार्द का संदेश

 

गढ़ीपुख्ता। अजीत कुमार श्रीवास्तव 

 

क्षेत्र के गांव पलठेड़ी में आज़म चौधरी (पौत्र शरीफ अहमद चौधरी) के आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर प्रेम और सद्भाव के साथ रहना चाहिए।

 

इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से गफ्फार अली (पूर्व चेयरमैन जलालाबाद), जबरदीन मालेड़ी, मुस्तकीम अहमद (पूर्व प्रधान गढ़ी अब्दुल्ला खां), बिलाल अहमद (प्रधान पति पलठेड़ी), जुनेद चौधरी एडवोकेट, शहजाद, शोएब चौधरी, वेशर अली चौहान, मास्टर तनसीफ अहमद, आलम चौधरी, डॉ. तजवेज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर रोजा इफ्तार किया और क्षेत्र में अमन, शांति और भाईचारे की कामना की।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh