थानाभवन में शोक की लहर: बाबा कश्मीरी का 101 साल की उम्र में निधन

शोक समाचार

मदरसा जामिया अशरफिया के खादिम बाबा कश्मीरी का 101 वर्ष की आयु में इंतकाल

थाना भवन (शामली)। अजीत कुमार श्रीवास्तव 

मदरसा जामिया अशरफिया, मेन रोड थाना भवन के खादिम मोइनुद्दीन उर्फ बाबा कश्मीरी का 101 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते इलाज के दौरान इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

मरहूम हज़रत थानवी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत मौलाना सैय्यद हामिद हुसैन रहमतुल्लाह अलैही के सोहबतयाफ्ता थे और लंबे समय से मदरसा जामिया अशरफिया की खिदमत कर रहे थे। क्षेत्र के लोग उन्हें प्यार से “बाबा कश्मीरी” के नाम से जानते थे।

 

मरहूम की नमाज-ए-जनाजा कल सुबह 10 बजे मदरसा जामिया अशरफिया, मेन रोड थाना भवन में अदा की जाएगी।

 

अल्लाह तआला मरहूम की मगफिरत फरमाए और जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाए।

आमीन सुम्मा आमीन।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh