शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ित के खाते में वापस कराई गई ठगी की पूरी रकम
कानपुर देहात, 30 अक्टूबर 2026।
जनपद कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित को ₹16,500 की पूरी धनराशि वापस करा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम रामगढ़ निवासी दीपक कुमार पुत्र बलराम को साइबर ठग ने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखने की बात कहकर धमकाया था। आरोपी ने पुलिस द्वारा पकड़ लिए जाने का डर दिखाकर उनसे ₹16,500 अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे।
इस संबंध में पीड़ित ने 2 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क ने 30 अक्टूबर 2026 को पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी।
पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट पीड़ित ने थाना शिवली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह
उपनिरीक्षक अजय कुमार
कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार
महिला कांस्टेबल प्रीति सोनकर
साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत
यदि आपके साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
मोबाइल फोन खोने या चोरी होने पर CEIR पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है।
R. हिंदुस्तान न्यूज़ चैनल हर हिन्दुस्तानी की खबर।




