डॉक्टर ने किया सुसाइड, पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया-

/

बलिया से सुनील यादव की खास खबर

बलिया: नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के बाहर आम के बगीचे में एक डाक्टर का शव पेड़ से लटकता देख क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। मौके से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। वहीं, परिजनों की तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आगे के कार्यवाही में प्रशासन जुट गई है। सोहांव गांव निवासी डॉक्टर ओमकार नाथ राय वाराणसी में महमूरगंज स्थित लक्ष्मी सिनेमा हाल कैंपस में पैथोलॉजी चलाते थे। वे वहां गांव के बाहर बगीचे में घर बनाकर रहते थे। उनकी पत्नी उच्च प्राथमिक विद्यालय वैना से सेवानिवृत्त होकर बलिया के चंद्रशेखर नगर में रहती है। उनके दो पुत्र भी बलिया ही रहते है। अपने परिजनों से दूर वह गांव पर ही रहते थे।

सुबह बगीचे में उनका शव आम के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक की जेब से एक पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।
सूत्रों की माने तो सुसाइड नोट में डॉक्टर ओमकार नाथ राय ने सिगरा वाराणसी स्थित अपनी तीन मंजिला मकान का जिक्र किया है। उक्त मकान के अंदर कतिपय दबंगों द्वारा कब्जा करने की बात भी उन्होंने लिखा है।

पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतक के पुत्र की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ओमकार नाथ राय वाराणसी के महमूरगंज स्थित लक्ष्मी सिनेमा हाल कैंपस में पैथोलॉजी चलाते थे, लेकिन कुछ सालों से वाराणसी छोड़कर सोहांव में ही रहने लगे थे। उनके परिवार के बाकी लोग चंद्रशेखर नगर स्थित मकान में रहते है। उनकी पत्नी लीलावती राय वैना उच्च प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त अध्यापिका है। उनके दो पुत्रों में एक दीपक राय बिहार में शिक्षक है तथा दूसरा प्रभाकर राय वाराणसी में कोई निजी कार्य करते है।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *